झारखंड

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: पेयजल आपूर्ति योजनाओं में कथित घोटाले की जांच को तेज करते हुए ED ने सोमवार को बड़ा कदम उठाया है. एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का खुलासा करने का दावा करते हुए PMLA की विशेष अदालत में इस मामले में अपना पहला आरोप पत्र दाखिल किया.  ईडी की जांच में संतोष कुमार, ललिता सिन्हा और संतोष कुमार की कंपनी रॉक ड्रिल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया है. एजेंसी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई. मामले में आगे की सुनवाई के लिए रांची स्थित PMLA कोर्ट ने 13 अप्रैल की तारीख तय की है, जब अदालत आरोप पत्र पर संज्ञान ले सकती है. जांच एजेंसी के मुताबिक, यह पूरा मामला स्वच्छता विभाग में कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा है. आरोप है कि विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत रहते हुए संतोष कुमार ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और सरकारी धन को निजी फायदे के लिए अपनी कंपनी में स्थानांतरित किया. ये भी पढ़ें- खूंटी मनरेगा घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, 5 नए आरोपियों के खिलाफ चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल