झारखंड
अवैध नशीली कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, भोला प्रसाद को रिमांड में लेकर पूछताछ
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: अवैध नशीली कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. उतर प्रदेश के जेल में बंद भोला प्रसाद को रांची पुलिस पांच दिनों की रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है. भोला प्रसाद शैली ट्रेडर के मालिक है. रांची पुलिस करोड़ों के अवैध नशीली कफ सिरप के मामले में जांच कर रही है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है. एसआईटी का नेतृत्व ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के द्वारा किया जा रहा है. ये भी पढ़ें- सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट की JSSC को फटकार, एक सीट आरक्षित रखने का निर्देश