लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ NI

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

न्यूज़ 11/भारत  लोहरदगा/डेस्क: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज गुरुवार को लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी की घटना से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से संदिग्धों के ठिकानों पर सुबह करीब 4 बजे पहुंची और दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रखी गई.

मामले का मुख्य अपराधी अमन अंसारी जो कि बमबारी के आरोप में फिलहाल जेल में है, उसके घर जब NIA की टीम पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खोला गया, जिसके बाद बिजली विभाग की क्रेन से पुलिस चढ़कर ऊपर ताले में पहुंची.

फिलहाल एनआईए की ओर से आधिकारिक तौर पर छापेमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. जांच पूरी होने के बाद एजेंसी की ओर से अधिकृत बयान जारी किए जाने की संभावना है. एनआईए की टीम इस पूरे नेटवर्क और संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है. छापेमारी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें: 108 एंबुलेंस संचालन का जिम्मा अब सदर अस्पतालों को, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा