बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल निवासी महादेव कुजूर

बिजली की चपेट में आने से सिदरोल निवासी महादेव कुजूर की मौत

न्यूज11 भारत बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल निवासी महादेव कुजूर (45) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह में महादेव अपने घर में बिजली की संपर्क में आ गए.  परिजनों को जबतक पता चलता तबतक महादेव की मौत हो गई.  सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. घटना की सूचना पाकर विधायक सुरेश बैठा मृतक के घर गए और परिजनों को सांत्वना दिया. इस दौरान हरसंभव सहयोग की बात कही. महादेव कुजूर आर्मी से सेवानिवृत थे और वर्तमान में झारखंड पुलिस में कार्यरत थे. कृषि कार्य  के लिए महादेव घर आए थे.