लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ने मनाया होली मिलन समारोह, राज्य के विस्थापितों के खिलाफ करेगी आंदोलन
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कांके भामाशाह नगर, रिंग रोड आइटीबीपी क्षेत्र हथिया पत्थर के समीप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला के तत्वधान में कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं संचालन पश्चिमी जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू ने किया. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता एवं पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष रामविलास साव के द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को एक दूसरे के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई दिए. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामना देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने-अपने परिवार के साथ गांव क्षेत्र में नशा मुक्त सुखा होली खेलने का आह्वान किये.
साथ ही श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा होली के बाद हजारीबाग जिला सहित पूरे राज्य में विस्थापितों को न्याय दिलाने और स्मार्ट मीटर द्वारा अप्रत्याशित बिजली बिल के खिलाफ लोकहित अधिकार पार्टी आंदोलन करने का रूपरेखा तैयार करेगी.
इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए श्री साहू ने कहा त्यौहार के ठीक बाद सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के विस्थापितों और भुक्त भोगी स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क कर आंदोलन के लिए जनसंपर्क जागरूकता अभियान चलाएं.
वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा राज्य सरकार और एनटीपीसी कंपनी यदि समय रहते भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तर्ज पर विस्थापितों को मुआवजा सरकारी नौकरी सहित अन्य मांगों पर न्याय संगत निर्णय नहीं लेते हैं तो पूरे हजारीबाग जिला के युवा वर्ग और विस्थापित परिवार लोकहित अधिकार पार्टी के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी.
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, प्रदेश का समिति सदस्य सह गढ़वा जिला प्रभारी कपिल साहू, मोहम्मद जुल्फें अंसारी, इम्तियाज अंसारी, रांची जिला कार्य समिति सदस्य गणेश साहू, शंकर प्रसाद साहू, प्रवीण महतो, संगीता देवी, पूनम देवी, सीता देवी, सबीता देवी, कंचन रानी, कलीम अंसारी, शाहिद अंसारी,अरुण साहू, विजय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत