कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास
संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत बुंडू/डेस्क: झारखंड सरकार की डीएमएफटी (DMFT) योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ. तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास कुमार मुंडा ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी शांडिल्य की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष जमील अंसारी, नगर पंचायत बुंडू अध्यक्ष जितेंद्र उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है. अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा शिक्षण व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने के बाद छात्राओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. डीएमएफटी योजना के तहत हो रहे इस निर्माण कार्य से विद्यालय की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी और छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग और प्रशस्त होगा.