लातेहार: उपायुक्त के निर्देश पर लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन हेतु जिले में अंचलवार/हल्कावार राजस्व शिविर आयोजित
अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार: उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिले में दाखिल-खारिज के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता लातेहार सलमान जफर खिजरी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को अंचलवार/हल्कावार राजस्व शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है.शिविर में दाखिल-खारिज, लगान रसीद, सीमांकन एवं अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा.
शिविर की तिथि एवं स्थान:
1. लातेहार प्रखंड परिसर - 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 05 तक - 18.08.2026 - हल्का संख्या 06 से 10 तक
2. चंदवा प्रखंड परिसर - 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 05 तक - 18.08.2026 - हल्का संख्या 06 से 10 तक
3. बालूमाथ प्रखंड परिसर - 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 03 तक - 18.08.2026 - हल्का संख्या 03 से 06 तक
4. बरियातू प्रखंड परिसर - 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 04 तक - 18.08.2026 - हल्का संख्या 05 से 07 तक
5. हेरहंज प्रखंड परिसर - 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 02 तक - 18.08.2026 - हल्का संख्या 03 से 04 तक
6. मनिका प्रखंड परिसर - 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 04 तक - 18.08.2026 - हल्का संख्या 05 से 07 तक
7. बरवाडीह प्रखंड परिसर - 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 05 तक - 18.08.2026 - हल्का संख्या 06 से 10 तक
8. गारू प्रखंड परिसर - 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 04 तक - 18.08.2026 - हल्का संख्या 05 से 08 तक
9. महुआडांड़ प्रखंड परिसर - 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 04 तक - 18.08.2026 - हल्का संख्या 05 से 08 तक
अपर समाहर्ता ने सभी अंचलाधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.सामान्य जनता से अपील की गई है कि वे अपने-अपने हल्के की निर्धारित तिथि को आवश्यक कागजातों के साथ संबंधित प्रखंड परिसर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं.
यह भी पढ़ें: देवरी प्रखंड के डहुआ टांड़ गांव सड़क पर जल जमाव की शिकायत पर अंचलाधिकारी गंभीर, समस्या के निदान का दिया निर्देश