Breaking News: JAC में भारी लापरवाही.. बिना किसी घोषणा के देर रात अचानक जारी हुआ मैट्रिक का रिजल्ट!
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया हैं. झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट को लेकर देर रात अचानक रिजल्ट ऑनलाइन जारी होने की खबर से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में हड़कंप मचा गया. हैरानी की बात यह रही कि अब तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी. हालांकि जैक बोर्ड ने इन खबरों को खारिज किया हैं.
बिना सूचना वेबसाइट पर दिखा रिजल्ट देर रात अचानक बोर्ड की वेबसाइट पर मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट दिखाई देने लगा. इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर लिया. इस पूरे मामले के बाद बोर्ड अध्यक्ष, सचिव, आईटी सेल के अधिकारियों और संबंधित तकनीकी टीम की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: पहले राहत फिर आफत! झारखंड में मौसम का डबल वार.. कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी