झारखंड

खूंटी मनरेगा घोटाला: IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पल्स अस्पताल की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: खूंटी मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के बरियातू  स्थित  पल्स अस्पताल की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई. ED की विशेष कोर्ट में लिखित बहस के बजाए बहस करने की अपील की गई. अस्पताल की ओर से 2 जून को बहस होगी. बता दें कि 21 मई को डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की गई है. खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल और अभिषेक झा समेत कई आरोपियों के साथ पल्स संजीवनी हेल्थ केयर Pvt Ltd को ED ने आरोपी बनाया है. खूंटी मनरेगा घोटाला से अर्जित की गई अवैध राशि को अस्पताल में इन्वेस्ट करने का ED ने आरोप लगाया था. ED ने पल्स अस्पताल को अटैच किया था. मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना है. पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा समेत कई आरोपियों पर आरोप गठित हो चुका है.  यह भी पढ़ें- 25 मई से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे विभागों की समीक्षा, 11 जून तक लगातार होगी बैठक