कांग्रेस अध्यक्ष का मानसिक संतुलन खराब, रांची के क

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया से चयनित देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान उनकी मानसिक दिवालियेपन का द्योतक है. खड़गे द्वारा ऐसे शब्दों का प्रयोग करना संविधान-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है. साथ ही इस प्रकार का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत भी है.  आदित्य साहू ने कहा कि खड़गे सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं का मानसिक संतुलित बिगड़ चुका है. कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश का सबसे बड़ा पागलखाना झारखंड की राजधानी रांची में ही है, जहां ऐसे मानसिक रोगियों की समुचित इलाज की व्यवस्था है. लगता है कांग्रेस अध्यक्ष को तत्काल रांची के कांके स्थित पागलखाना में तत्काल  इलाज की जरूरत है.  आदित्य साहू ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस की तरफ से इस प्रकार का बयान कोई पहली बार आया है. कांग्रेस द्वारा आए दिन ऐसे बयान सामने आना यह संकेत देता है कि कांग्रेस नेतृत्व मुद्दों से पूरी तरह भटक चुकी है. इस बयान से यह भी साबित होता है कि कांग्रेस के मन में देश के प्रधानसेवक के प्रति कितनी घृणा किस हद तक भरी हुई है. कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस निंदनीय कृत्य के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. ये भी पढ़ें- रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज