झारखंड

एसएसपी राकेश रंजन की बड़ी कार्रवाई, कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक किए गए लाइन हाजिर

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को लाइन हाजिर किया गया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बड़ी कार्रवाई की. कांके थाना प्रभारी पर कई मामलों में विभागीय कार्रवाई चल रही थी. उनपर जमीन कारोबारियों से साठगांठ का भी आरोप लगा था. स्थानीय लोगों और पीड़ितों ने शिकायत की थी. जांच के बाद एसएसपी ने सख्त एक्शन लेते हुए प्रकाश रजक को लाइन हाजिर किया है.