राज्य का सत्ता पक्ष जनता को कर रहा है हतोत्साहित

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. डॉ वर्मा ने कहा कि झामुमो राज्य की जनता को हतोत्साहित कर रहा है. जबकि सत्ता पक्ष का दायित्व जनता को सहारा देना है. उन्होंने कहा कि देश में आज कांग्रेस की सरकार नहीं है जो गैस सिलेंडर का हाहाकार हो जाय,कालाबाजारी हो जाए.आज देश में मोदी सरकार है जो जनता की सेवा केलिए रात दिन तत्पर है.

डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि ये वही इंडी गठबंधन है जिसने कोरोना टीका पर भ्रम फैलाया, नोट बंदी के दौरान भ्रम फैलाया लेकिन जनता इनके चाल में नहीं फंसी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पर भरोसा रखा. कहा कि दुनियां के लोगों का भरोसा भारत पर बढ़ा है. यूक्रेन से भारत का तिरंगा दिखाकर पाकिस्तानी नागरिक संकट से बाहर आए. ये मोदी सरकार की साख है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को रमजान और रमजान के बाद के महीनों में होने वाले शादी विवाह की चिंता बहुत सताने लगी है. इसलिए बयानों के माध्यम से राजनीतिक सहानुभूति बटोरने की पहल झामुमो के नेताओं ने करनी शुरू कर दी. कहा कि गैस सिलेंडर 400 रुपए में देने की चिंता झामुमो में अभी तक नहीं दिखाई दी. किसानों के धान 3200 रुपए क्विंटल खरीदने की चिंता झामुमो को नहीं हुई. लेकिन बिना किल्लत के गैस की किल्लत बताना झामुमो प्रवक्ता ने शुरू कर दिया.

डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि भारत सरकार को देश के 140 करोड़ लोगों की चिंता है. पेट्रोलियम मंत्रालय पूरी तरह सजग है. देश में पेट्रोल गैस की कमी नहीं है. लेकिन दुष्प्रचार के कारण कालाबाजारी नहीं बढ़े इसलिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है.  कहा कि विदेश नीति पर झामुमो को बिना सोचे समझे,तथ्यों को जाने बयान बाजी नहीं करनी चाहिए. समुद्री जहाज भारत की सामुद्रिक सीमा से बाहर में ध्वस्त हुआ है.इसलिए भारत की इसमें कोई जिम्मेवारी नहीं बनती है.  झामुमो सरकार का विरोध करे लेकिन देश का विरोध करना राष्ट्रद्रोह जैसा है. कहा कि मोदी सरकार कभी घुटने नहीं टेकती.और न भारत किसी को झुकाने में विश्वास करता है. भारत विश्व का कल्याण चाहता है. भारत की मोदी सरकार भारत के हित में फैसले लेती है. ये भी पढ़ें- बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में CBRN प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आपात स्थितियों से निपटने की दी जाएगी ट्रेनिंग