झारखंड

JMM सांसद विजय हांसदा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'लंबे समय बाद असम की जमीनी स्थिति...'

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: JMM सांसद विजय हांसदा ने असम चुनाव को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद असम की जमीनी स्थिति देखने का मौका मिला है. जहां लगातार मुख्यमंत्री और मंत्री चुनावी दौरे पर सक्रिय थे. इसके साथ ही विजय हांसदा ने असम के सीएम हेमंता बिस्वा सरमा पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड आकर कई तरह के राजनीतिक बयान दे रहे थे. लेकिन असम की वास्तविक स्थिति कुछ और ही है. 

अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि चाय बागानों में मजदूरों को मात्र 250 रुपए दिए जाते हैं. जबकि नरेंद्र मोदी ने मजदूरी बढ़ाने का वादा किया था. जो अब तक पूरा नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि असम में रह रहे झारखंड के लोगों ने मांग की थी कि हेमंत सोरेन वहां आकर उनकी समस्याओं को उठाएं. 

JMM ने दावा किया कि वह 18 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है. विजय हांसदा ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के चुनावी दौरे के लिए पहले से ली गई हेलीकॉप्टर अनुमति में बार-बार बाधाएं डाली गईं. साथ ही उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के बयान और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे शब्द राजनीतिक स्तर को गिराने वाले हैं. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इसका असर चुनाव परिणाम में जरूर दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: नामकुम पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार