JPSC-JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अ

छात्रों के आंदोलन को दबाने की कोशिश का रही है JMM-काँग्रेस- अमित मंडल

न्यूज11 भारत  रांची/डेस्क: राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बीते कई दिनों से JPSC-JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी संख्या मे युवा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच अब भाजपा के पूर्व विधायक अमित मंडल का बयान सामने आया है। अमित मंडल ने कहा कि सत्ताधारी दल झामुमो और काँग्रेस मिलकर आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. 

अमित मंडल ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों को बिहारी और यूपी वाला बात कर आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झाझुमो ने सही कहा था कि कांग्रेस दो मुंह वाला सांप है. नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में हाय तौबा मचाने वाली कांग्रेस, जेपीएससी के सवाल पर झारखंड में खामोश है. उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से सभी सफेदपोश चेहरे बेनकाब होंगे. 

इसे भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में आए ₹2,500, रक्षा बंधन से पहले आ सकती है एक और किस्त