झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सामने आया JMM केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे का बयान, कहा- 'दोनों सीटें महागठबंधन...'
न्यूज11 भारत रांची /डेस्क: झारखंड में जून 2026 में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. राज्यसभा चुनाव को लेकर JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि दोनों सीटें महागठबंधन के पास ही रहेगी. विपक्ष के पास संख्या बल नहीं है. गठबंधन के साथी आपस में बैठक कर उम्मीदवार तय कर लेंगे. उम्मीदवार JMM, कांग्रेस या राजद से रहेंगे यह बैठक के दौरान तय किया जाएगा. जेएमएम राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है इस लिहाज से हमारी जिम्मेदारी चुनाव के दौरान बड़ी हो जाती हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 25 मई से 11 जून तक विभागवार मैराथन समीक्षा बैठक होने जा रही हैं. इस मामले को लेकर केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा है कि इन उच्चस्तरीय बैठकों में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों, विकास योजनाओं की प्रगति और वर्तमान/आगामी वित्तीय वर्ष के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा होगी. इस समीक्षा बैठक से राज्य को गति मिलेगी.