झारखंड
Jharkhand Weather Update: राज्य के इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: मौसम विभाग ने चतरा, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग और साहिबगंज जिलों के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है. वहीं, कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है. इस मौसम को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों से दूर रहने और मौसम के सामान्य होने तक किसानों को अपने खेतों में न जाने की भी सलाह दी गई है. ये भी पढ़ें- बकाया वेतन नहीं मिलने पर जलापूर्ति ठप, मजदूरों ने सहायक श्रम आयुक्त से लगाई गुहार