झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव में बड़े उलटफेर, प्रदीप ओलिवर मिंज अध्यक्ष निर्वाचित, सचिव बने अभय कुमार महतो
रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस केंद्र सभागार में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव पूर्व अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ. कुल 1143 मतदाताओं में से 1005 पुलिसकर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया. देर रात तक चली मतगणना के कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा.
परिणाम में बड़े उलटफेर देखने को मिले. अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार ओलिवर मिंज ने 465 मत हासिल कर 92 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी किशनु मुर्मू को 373 मत मिले.
सचिव पद के चुनाव में अभय कुमार महतो ने 510 मत लाकर निवर्तमान सचिव ताराचंद महतो को 255 वोटों के बड़े अंतर से हराया. कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र मांझी 510 वोटों के साथ विजयी रहे. उन्होंने सुरेश सुखदेव उरांव को 102 वोटों से पराजित किया.
उप-सभापति पद पर फेलिवस केरकेट्टा 425 मत प्राप्त कर चुनाव जीत गए.
हजारीबाग से पहुंचे पूर्व अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने सभी अनुमंडलों में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया. नए पदाधिकारियों के चयन से पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल है. अब देखना होगा कि नई टीम पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान किस तरह करती है., पुलिस लाइन में चुनाव जीतने के बाद हुई जश्न और आतिशबाजी.
यह भी पढ़ें: राजगंज में साइबर ठगों ने सीमेंट व्यवसायी के खातों से उड़ाए 2 लाख रुपये, खाते किए गए फ्रीज