विधायक जयराम महतो के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन न

विधायक जयराम महतो के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, 24 घंटे में मांगे माफी, अन्यथा होगा चरणबद्ध आंदोलन

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: विधायक जयराम महतो के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है. एसोसिएशन ने विधायक से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

क्या है पूरा मामला  मामला बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित बदसलूकी से जुड़ा है. घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में नाराजगी है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर माफी नहीं मांगी गई, तो प्रदेश स्तर से अनुमति लेने के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसके तहत जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी कार्य बहिष्कार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- आजीविका कैडर संघ के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से की मुलाकात