Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: शहरी सत्ता का बड़ा फैसला आज, वोटों की गिनती शुरू
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में आज नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणामों का ऐतिहासिक दिन हैं. राज्य के कुल 48 नगर निकायों में हुए मतदान के बाद सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई हैं. इस बार बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव आयोजित किए गए है और राज्य निर्वाचन आयोग ने 1,309 काउंटिंग टेबलों पर पारदर्शी प्रक्रिया का दावा किया हैं.
इस चुनाव में कुल 63.05% मतदान दर्ज किए गए है, जो कि 2018 के पिछली बार के 64.66% से थोड़े कम हैं. मतदान केंद्रों पर महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई. इस बार मतपत्रों में 'नोटा' का विकल्प नहीं रखा गया, यानी मतदाता को मैदान में मौजूद उम्मीदवारों में से किसी एक को चुनना अनिवार्य था.
नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी
बुंडू नगर पंचायत और शहर के विभिन्न वार्डों में पहले राउंड की मतगणना शुरू हो गई हैं. वार्ड 1 के सभी बूथों की मतगणना सबसे पहले शुरू हुई. वहीं वार्ड 2 के बूथ नंबर 1 से 10 तक के मतों की गिनती की जा रही हैं. इसी क्रम में वार्ड 7, 13, 19, 25, 31 और 37 के सभी बूथों में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. वार्ड 8 के बूथ 1 से 11, वार्ड 14 के बूथ 1 से 5, वार्ड 20 के बूथ 1 से 6, वार्ड 26 के बूथ 1 से 13, वार्ड 32 के बूथ 1 से 8, वार्ड 38 के बूथ 1 से 10, वार्ड 43 के बूथ 1 से 8 और वार्ड 49 के बूथ 1 से 12 की मतगणना भी पहले राउंड में शुरू हो गई हैं. इसके साथ ही बुंडू नगर पंचायत के सभी 16 बूथों में मतों की गिनती शुरू हो गई हैं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था कड़ी की गई है और चुनाव अधिकारियों द्वारा तेजी के साथ मतगणना की जा रही हैं. शुरुआती रुझानों में मतों की गति काफी संतुलित नजर आ रही हैं.
किसकी होगी कमान? राज्य में कुल 9 नगर निगम है, जिनमें मेयर और पार्षद पदों के लिए काउंटिंग की जा रही हैं. बड़ी नगर निगमों में शामिल हैं:
- रांची नगर निगम
- धनबाद नगर निगम
- जमशेदपुर नगर निगम
- चास नगर निगम (बोकारो)
- देवघर नगर निगम
- हजारीबाग नगर निगम
- गिरिडीह नगर निगम
- आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला-खरसावां)
- मेदिनीनगर नगर निगम (पलामू)
इन नतीजों से स्पष्ट होगा कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार की शहरी क्षेत्रों में लोकप्रियता कितनी है और भाजपा का संगठनात्मक ढांचा कितना मजबूत हैं.
अध्यक्ष और पार्षद के लिए मुकाबला
झारखंड में 20 नगर परिषदों के लिए भी आज काउंटिंग हो रही हैं. इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए चुनाव हुए हैं. प्रमुख नगर परिषद गढ़वा, विश्रामपुर (पलामू), चतरा, झुमरी तिलैया (कोडरमा), मधुपुर (देवघर), गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, मिहिजाम (जामताड़ा), चिरकुंडा (धनबाद), फुसरो (बोकारो), रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), कपाली (सरायकेला-खरसावां) हैं.
नगर पंचायतों में भी कड़ी टक्कर
राज्य में कुल 19 नगर पंचायतों के लिए भी आज काउंटिंग हो रही हैं. इनमें बासुकीनाथ, बुंडू, हुसैनाबाद, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, मझिआंव, राजमहल, सरायकेला, नगर उंटारी, चाकुलिया, डोमचांच, बरहरवा, छत्तरपुर, धनवार, हरिहरगंज, बड़ी सरिया, महागामा शामिल हैं.