बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा संकेत दिया है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह ममता बनर्जी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाएगी. JMM सांसद विजय हांसदा ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करने के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन भी ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार करने पश्चिम बंगाल जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का भी बंगाल में चुनाव प्रचार कार्यक्रम प्रस्तावित है. हालांकि, दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत के बाद ही अंतिम कार्यक्रम तय किया जाएगा. विजय हांसदा ने कहा कि जेएमएम और ममता बनर्जी के बीच पुराना और गहरा रिश्ता रहा है. उन्होंने कहा कि पहले भी दोनों दलों ने आपसी समन्वय के साथ काम किया है और आगे भी यह सहयोग जारी रहेगा. इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाए. उनका आरोप था कि आज चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के दूसरे विंग की तरह काम करता नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण पहले बिहार और अब पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है. ये भी पढ़ें- Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा