विधायक सुरेश पासवान ने कहा- विकास योजनाओं को दी जा

गढ़वा परिसदन में झारखंड विधानसभा की समिति ने की बैठक

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत  गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिला मुख्यालय के परिसदन में झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न काल क्रियान्वयन समिति की बड़ी बैठक बुधवार को गढ़वा में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता देवघर के विधायक सुरेश पासवान ने की, इसमें खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा एवं पलामू के बिश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे,गढ़वा परिसदन में हुई इस बैठक में गढ़वा के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, विधानसभा में उठाए जाने वाले उन प्रश्नों को जो सदन में नहीं उठा पाए, उन्हें अनागत प्रश्न काल क्रियान्वयन समिति में रखा जाता है,गढ़वा में इस बैठक के दौरान अधिकतर मामले ग्रामीण क्षेत्र के आए जिसमें जल संसाधन, स्कूल सहित कई विभाग से जुड़े हुए सामने आए जिसे समिति ने उसका निपटारा किया गया,बता दें की इससे पहले समिति ने लातेहार और पलामू जिले में बैठक की थी, उसके बाद गढ़वा में बैठक आयोजित हुई.

बुधवार को समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए देवघर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि विधानसभा समिति ने निर्णय लिया है कि सभी जिलों में इसकी बैठक होगी. उन्होंने बताया कि गढ़वा में अनागत प्रश्न काल समिति की बैठक हुई है जिसमें कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं,विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के निर्देश पर कई विकास कार्यों का क्रियान्वयन हो रहा है,झारखंड में तेजी से विकास योजनाओं को चलाया जा रहा है, जिसकी समीक्षाएं भी की जा रही हैं,उन्होंने यह भी कहा कि समीक्षा बैठक में कई मामले आए थे जिनका निराकरण किया गया है. इस अवसर पर नरेश प्रसाद सिंह सदस्य, अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति, झारखण्ड, राम सूर्या मुण्डा सदस्य, अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति, झारखण्ड,वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) ई.बी. अब्राहम,उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू,अपर समाहर्ता विकास कुमार राय,अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा कुमार मयंक भूषण,अनुमंडल पदाधिकारी, रंका प्रवेज आलम, अनुमंडल पदाधिकारी, श्रीबंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि सहित जिला प्रशासन के अन्य विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे.