HIV से संक्रमित खून चढ़ाने वाले मामले को लेकर सामने आया झारखंड HC का आदेश, दोषी को मिलनी चाहिए सजा
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि पिछले साल वर्ष 2025 में झारखंड के चाईबासा के सदर अस्पताल में पांच नाबालिग थैलेसीमिया मरीजों को HIV से संक्रमित खून चढ़ाने के बाद बवाल मच गया था. वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने जांच के आदेश दिया थे. वहीं कोर्ट ने जांच टीम से अब तक की जांच की अद्यतन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है.
कोर्ट ने मामले को लेकर आदेश जारी करते हुए कहा है कि इस बड़ी लापरवाही में जिस भी व्यक्ति के खिलाफ गलती सामने आती है या जो भी व्यक्ति संलिप्त पाए जाते हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए. बच्चों के परिजनों के द्वारा दायर की गई रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंगोन मुखोपाध्याय की बेंच ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अप्रेल की तारीख मुकर्रर की है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने अपना फैसला रखा सुरक्षित