झारखंड

झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक में बैंक्वेट हॉल को कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही कठिनाई पर चर्चा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के बैंक्वेट उप समिति की बैठक आज चैम्बर भवन में हुई. बैंक्वेट हॉल को कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही कठिनाई पर चर्चा हुई. उप समिति चेयरमैन उत्सव परासर ने कहा कि वैवाहिक सीजन को देखते हुए राज्यभर में बैंक्वेट हॉल संचालकों को कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसमें आम नागरिकों के आयोजन में भी कठिनाई आ रही है. सरकार को त्वरति कार्रवाई कर ठोस कदम उठाना चाहिए. सह सचिव नवजोत अलंग ने कहा कि कुछ राज्यों में विवाह कार्ड प्रस्तुत करने पर प्रशासन द्वारा सिलिंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं, यह व्यवस्था राज्य में भी लागू की जानी चाहिए.

बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, उप समिति चेयरमैन विकास मोदी, अंचल किंगर, अलोक

यह भी पढ़ें: रुक्का डैम से राजधानी रांची के बड़े इलाकों में 6:00 बजे से लेकर शम के 6:00 बजे तक पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी