झारखंड

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, कुल 39 प्रस्ताव पारित

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है. कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्ताव पारित किए गए हैं. 

  • विभिन्न वेब पोर्टल्स के लिए एजेंसी के चयन को मंजूरी
  • अमिताभ गुप्ता को लोकायुक्त नियुक्त करने के प्रस्ताव को घटनोतर स्वीकृति
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए पुरस्कार नीति को मंजूरी
  • दुमका हवाई अड्डा से नियमित उड़ान के लिए मौसम विभाग भारत सरकार के साथ होगा एमओयू
  • गंभीर रूप से अस्वस्थ्य दिव्यांग कलाकारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
  • खूंटी के कर्रा में रेलवे को जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी
  • एजी रिपोर्ट 2026 को सदन में पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी
  • बहुचिकत्सा प्रणाली के लिए अबुवा दवाखाना को मंजूरी
  • राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी
  • राज्य के पेंशन धारियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि
  • अभियंता सुशील कुमार की सेवा बहाल करने के प्रस्ताव को मंजूरी
  • झारखंड भवन और न्यू झारखंड भवन के कमरों के शुल्क में बढ़ोतरी
  • झारखंड उच्च न्यायालय के सेवा निवृत चीफ जस्टिस ओर जस्टिस को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी
  • लोकभवन राज्यपाल सचिवालय के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी
  • अब राज्यपाल सचिवालय में होंगे 193 कर्मी
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अनुदान की राशि के लिए 30 करोड़ की मंजूरी
  • पेट्रोल-डीजल और मदिरा के खुदरा विक्रेता को क्वार्टली रिटर्न से बाहर किया गया
  • इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के संचालन को मंजूरी