झारखंड

झारखंड विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर हो जाएंगी 108, बहुमत का आंकड़ा होगा 55- सूत्र

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एनडीए की बैठक में केन्द्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संशोधन करने का अहम फैसला लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित संशोधन के तहत लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं की कुल सीटों में 33 प्रतिशत बढ़ेंगी. 

ऐसे में झारखंड विधानसभा की सीट 81 से बढ़कर 108 हो जाएगी. वहीं, बहुमत का आंकड़ा 55 सीट का होगा. बताया जा रहा है कि इस पुनर्गठन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, यह संशोधित व्यवस्था 2029 के आम चुनावों से लागू हो सकती है.  साथ ही, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों को तीन चुनावों तक सुरक्षित रखने का प्रावधान भी किया जा सकता है, जिससे महिला प्रतिनिधित्व को दीर्घकालिक मजबूती मिले. खबर यह भी है कि केन्द्र सरकार मौजूदा संसदीय सत्र में ही इस संबंध में संवैधानिक संशोधन विधेयक पेश कर सकती है.   ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी में मोदी सरकार, लोकसभा की सीटें बढ़कर 816 तक पहुंचने की संभावना