झारखंड

बुरुडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ झारखंड कला सांस्कृतिक मेला, उमड़ी जनसैलाब

संतोष कुमार/न्यूज़11

चांडिल/डेस्क: चांडिल के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह में मंगलवार को फॉरेस्ट ऑफिस के सामने आयोजित झारखंड कला सांस्कृतिक मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. मेले में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा.कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय शक्तिपद महतो के मूर्ति पर माल्यार्पण कर की गई.

मेले में वाई नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.केनदरि आड़सा की ज्योत्सना देवी एवं कोटशिला, पुरुलिया की पविता देवी ने पारंपरिक बाई नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं. बाउल संगीत और अन्य लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे.स्वर्गीय शक्ति पद महतो की स्मृति में आयोजित इस मेले में पारंपरिक मुर्गा पाड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के तहत संपन्न हुई.

आयोजन को सफल बनाने में कुकड़ू प्रखंड जेएमएम कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृत्तिवास महतो, मुखिया मजीद सिंह, युधिष्ठिर माझी, शम चांद महतो, झारखंड युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सूर्यकांत महतो, समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें: होली को लेकर राहे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील