झारखंड

JDU विधायक सरयू राय का बड़ा बयान, कहा- हम NDA के साथ, लेकिन उम्मीदवार पर निर्भर करेगा हमारा समर्थन

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. इस बीच जेडीयू विधायक सरयू राय का बड़ा बयान सामने आया है. सरयू राय ने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं, लेकिन हमारा समर्थन उम्मीदवार पर निर्भर करेगा. खराब छवि वाले उम्मीदवार से परहेज की जरूरत है. सरयू राय ने कहा कि मुझे ऐसी सूचना है कि कई ऐसे लोग जिनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. वह लोग भी टिकट के लिए कोशिश कर रहे हैं. कोयला माफिया टाइप लोग आ जाएंगे तो हमारे लिए परेशानी होगी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहे तो अपने कार्यकर्ता को खड़ा कर सकती है. या फिर कोई साफ छवि के व्यवसायी को राज्यसभा भेजने का काम करें. 

यह भी पढ़ें- झारखंड BJP के तीन वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना, राज्यसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में होंगे शामिल