JAC Board 12th Result: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम 2026 जारी, तीनों स्ट्रीम में लड़कियां अव्वल
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए. जारी आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में कुल 85,104 छात्र (लड़के) शामिल हुए, जिनमें से 81,144 ने सफलता हासिल की. इस तरह लड़कों का कुल पास प्रतिशत 95.34% दर्ज किया गया. वहीं छात्राओं का प्रदर्शन एक बार फिर बेहतर रहा. कुल 1,25,991 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जिनमें से 1,21,814 सफल रहीं, और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 96.68% रहा. परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम तुरंत जांच सकते हैं.
जिला में रैंक विज्ञान में लातेहार जिला 93.25% से रैंक वन पाया है. गुमला 91.006% लाकर दूसरे स्थान में है. कोडरमा 90.83% लाकर तीसरे स्थान में है.
आर्ट्स गुमला 99.5 2% खूंटी 99.46% सिमडेगा 99.36%
कॉमर्स सिमडेगा 99.57% दुमका 98.63 % गुमला 98.43 % ये भी पढ़ें- मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इलाजरत पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह से की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना