झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे आकाशदीप एक शादी समारोह मे भाग लेने के लिए गढ़वा जिले के नगर उंटारी पहुंचे. जहां वे नगर उंटारी प्रखंड के भैसबड़वा इस्थित सोनू सिंह के यंहा तिलक समारोह मे शामिल हुए थे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप की चचेरी बहन की शादी गढ़वा जिले में तय हुई है उसी कार्यक्रम में बीती रात्रि तिलक समारोह था इसी समारोह मे शामिल होने आकाशदीप गढ़वा आये हुए थे. तिलक समारोह मे पिछले चार घंटे से वंहा मौजूद थे लेकिन किसी ने उन्हें पहचान नहीं पाया लेकिन ज़ब मौजूद युवा क्रिकेटरों की नजर पड़ी तो यह खबर तेजी से आग की तरह फैला और देखते ही देखते भीड़ इक्कठी होने लगी. जिसके बाद बिहार पुलिस के चार सुरक्षा जवान उन्हें लेकर वहां से चले गए. इसी दौरान वंहा स्थानीय पत्रकारों से बात की एवं उनके साथ फोटो सेशन चला.

आकाशदीप के आने के बाद तिलक धारी के घर भीड़ इक्कठी हो गई. स्थानीय पत्रकार उज्जवल कुमार, शुभम कुमार ने बताया की बेहद सरल इंसान लगे आकाशदीप किसी तरह का कोई घमंड नहीं दिखा और आसानी से फोटो और सेल्फी दिए कुछ बात हुई उन्होंने कहा की गढ़वा का पूरा इलाका हमको मालूम है चोटिल के कारण हम अभी बाहर है लेकिन अगले वर्ष फिर से शामिल हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह