झारखंड

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे का रोमांच! इस तारीख से होगी बुकिंग शुरू.. जानें क्या है टिकट प्राइस

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी हैं. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने बुधवार को घोषणा की है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित वनडे मुकाबला 30 नवंबर को JSCA स्टेडियम, रांची में खेला जाएगा. इसके लिए टिकट दरें तय कर दी गई है, जिनकी कीमत 1200 रूपए से शुरू होकर 12,000 रूपए तक रहेगी.

कहां और कब मिलेंगे टिकट? JSCA की ओर से बताया गया है कि सबसे सस्ती टिकटें ईस्ट और वेस्ट हिल एरिया के लिए 1200 रूपए की दर से उपलब्ध होंगी. वहीं विंग A, B, C और D के लोअर और अपर टियर के टिकट 1300 से 2200 रूपए के बीच रहेंगे. हालांकि, आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री की आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 25 या 26 नवंबर से स्टेडियम के वेस्ट गेट के पास बने टिकट काउंटर पर बिक्री शुरू हो जाएगी. टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेंगे.

सदस्यों के लिए विशेष व्यवस्था 23 नवंबर को जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम और 24 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में सदस्यों के लिए टिकट वितरण होगा. धौनी पवेलियन में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टिकट और पास दिए जाएंगे. लाइफ मेंबर्स 1300 से 7000 रूपए तक के दाम वाले अधिकतम 5 टिकट खरीद पाएंगे. जिला इकाइयों को 1300 और 2000 रूपए की दर वाले 50-50 टिकट मिलेंगे, जबकि संबद्ध स्कूल, क्लब और संस्थान को क्रमशः 15 टिकट 1300 के और 10 टिकट 2000 रूपए के दाम पर मिलेंगे.

यह भी पढ़े: दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा! धमाके वाली कार में मौजूद था आतंकी उमर, DNA रिपोर्ट से हुई की पहचान