धनबाद जिले के राजगंज स्थित लेदोडीह सामुदायिक भवन म

राजगंज के लेदोडीह में आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के कार्यालय का उद्घाटन, विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां शुरू

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत  राजगंज/डेस्क: धनबाद जिले के राजगंज स्थित लेदोडीह सामुदायिक भवन में रविवार को आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के नए कार्यालय का उद्घाटन मांझी बाबा मनोज मुर्मू के हाथों किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अलसा सोरेन ने की, जबकि संचालन मनसा राम मुर्मू ने किया.

इस अवसर पर आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं. वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस पूरे क्षेत्र में उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा.

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अलसा सोरेन, उपाध्यक्ष बिरजू सोरेन, सचिव सुधीर हेंब्रम, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद हेंब्रम, सलाहकार मनसा राम मुर्मू, रामलाल मुर्मू, शेखर मुर्मू, शिवकुमार, समरेश, अनिल मरांडी, कृष्णा मरांडी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे.