झारखंड

बढ़ती गर्मी के मद्देनजर डीसी ने किया प्याऊ का उद्घाटन, खुद भी पिया पानी

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  आग बरसाती तपती गर्मी के दौरान लोगों को शीतल पेयजल मुहैया करने के उद्वेश्य से डीसी सिमडेगा ने आज शाम टैक्सी स्टैंड में प्याऊ का उद्घाटन किया. इसके बाद वे खुद भी वहां का पानी पिए. 

डीसी सिमडेगा ने बताया कि गर्मी काफी बढ़ गई है. ऐसे में लोगों की पहली आवश्यकता शीतल पेयजल की होती है. सिमडेगा शहर में हर दिन हजारों लोग किसी ना किसी काम से आते हैं. तपती गर्मी में सभी को शीतल पेयजल मुहैया हो सके इसके लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है. उन्होंने बताए कि शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर प्रशासन के द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा वार्डों में सोलर जलमीनार भी लग आए गए है. जहां दिक्कत है वहां टैंकरों से भी जलापूर्ति की जा रही है. इसके अलावा गर्मी शुरू होते हीं प्रशासन द्वारा 5 से 6 सौ चापाकलों की मरम्मत कराई गई है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे जिले के बैंकों को भी अपने बैंकों के पास शीतल पेयजल व्यवस्था करने का निर्देश देंगी. साथ हीं डीसी ने व्यावसायिक वर्ग से भी अपील की है कि जो लोग सक्षम हैं वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर शीतल पेयजल की व्यवस्था करें. 

डीसी सिमडेगा इसके महाबीर चौक होते हुए झूलन सिंह चौक और आश्रय गृह तक पैदल भ्रमण किये. इस दौरान उन्होंने महावीर चौक पर पेयजल आदि का जायजा लिये. एनएच के किनारे वस्तु स्थिति का उन्होंने जायजा लिया. इसके बाद आश्रय गृह जाकर उन्होंने वहां की व्यवस्था का जायजा लिये. इस दौरान उन्होंने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश भी दिए.

यह भी पढ़ें: डीसी सिमडेगा का बांसजोर दौरा, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य सेवा, जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर कई निर्देश