झारखंड

बकरीद पर्व के मद्देनजर रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को दिए गये आवश्यक निर्देश

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क:  आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम सभी को आगामी बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दी जिसके उपरांत उन्होंने जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आए शांति समिति के सदस्यों से पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु विभिन्न सुझाव आमंत्रित किए वही इस संबंध में उपायुक्त के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गए.

बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन तथा इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी ली जिसके उपरांत उन्होंने सभी को पर्व के दौरान सतर्क रहकर अपने अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. मौके पर उन्होंने पीसीआर एवं पैंथर की टीम को संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देने एवं अफवाहों को दूर करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को पूरे पर्व के दौरान अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करने का निर्देश दिया.

पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी, उपयोग आदि पर  पर विशेष ध्यान देने सहित इस संबंध में किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए

पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक में असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर विशेष धयान देने का निर्देश दिया. मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को सोशल मीडिया एवं विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर रखने का निर्देश दिया वहीं किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने/ शेयर करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला में अनमैप्ड मतदाता जल्द कराएं मैपिंग, मतदान सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन बनाने में करें सहयोग  - डीसी