परीक्षार्थियों के साथ दूसरे यात्रियों को भी होगी क

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे 60 ट्रिप स्पेशन ट्रेनों का करेगा परिचालन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ तथा रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा को देखते हुए, यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 2 जोड़ी (कुल 60 ट्रिप) परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है. ट्रेनों का परिचालन इस प्रकार होगा-

1. ट्रेन संख्या 08183/08184 राउरकेला - रामगढ कैंट - राउरकेला परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा.

  • ट्रेन संख्या 08183 राउरकेला - रामगढ कैंट परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.08.2026 से 06.08.2026 तक, यात्रा प्रारंभ दिनांक 09.08.2026 से 14.08.2026 तक एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.08.2026 से 21.08.2026 तक राउरकेला से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप.
  • इस ट्रेन का राउरकेला प्रस्थान 20:30 बजे, बानो आगमन 22:10 बजे प्रस्थान 22:12 बजे, हटिया आगमन 23:30 बजे प्रस्थान 23:35 बजे, रांची  आगमन 23:55 बजे प्रस्थान 00:05 बजे, मुरी आगमन 01:10 बजे प्रस्थान 01:12 बजे एवं रामगढ कैंट आगमन 02:15 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 08184 रामगढ कैंट - राउरकेला परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.08.2026 से 07.08.2026 तक, यात्रा प्रारंभ दिनांक 10.08.2026 से 15.08.2026 तक एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 18.08.2026 से 22.08.2026 तक रामगढ कैंट से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप.
  •  इस ट्रेन का रामगढ कैंट प्रस्थान 05:15 बजे, मुरी आगमन 06:25 बजे प्रस्थान 06:27 बजे, रांची आगमन 08:05 बजे प्रस्थान 08:15 बजे, हटिया आगमन 08:30 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, बानो आगमन 09:48 बजे प्रस्थान 09:50 बजे एवं राउरकेला आगमन 11:30 बजे होगा.
  • इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14 कोच कुल 18 कोच होंगे .

2. ट्रेन संख्या 08601/08602 रांची - सबौर - रांची परीक्षा स्पेशल का परिचालन होगा.

  • ट्रेन संख्या 08601 रांची - सबौर परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.08.2026 से 06.08.2026 तक, यात्रा प्रारंभ दिनांक 09.08.2026 से 14.08.2026 तक एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.08.2026 से 21.08.2026 तक रांची से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप.
  • इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 19:00 बजे, बरकाकाना आगमन 20:40 बजे प्रस्थान 20:45 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 21:52 बजे प्रस्थान 21:54 बजे, कोडरमा आगमन 00:10 बजे प्रस्थान 00:15 बजे, तिलैया आगमन 02:36 बजे प्रस्थान 02:38 बजे, नवादा आगमन 02:58 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, वारिसली गंज आगमन 03:16 बजे प्रस्थान 03:18 बजे, शेख़पुरा आगमन 03:38 बजे प्रस्थान 03:40 बजे, लक्खीसराय आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:12 बजे, किउल आगमन 04:45 बजे प्रस्थान 04:50 बजे, अभयपुर आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:17 बजे, जमालपुर आगमन 05:50 बजे प्रस्थान 05:55 बजे,  सुलतानगंज आगमन 06:35 बजे प्रस्थान 06:40 बजे, भागलपुर आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:40 बजे एवं सबौर आगमन 08:00 बजे होगा.
  •  ट्रेन संख्या 08602 सबौर - रांची परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.08.2026 से 07.08.2026 तक, यात्रा प्रारंभ दिनांक 10.08.2026 से 15.08.2026 तक एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 18.08.2026 से 22.08.2026 तक सबौर से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप.
  • इस ट्रेन का सबौर प्रस्थान 09:50 बजे, भागलपुर आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:10 बजे, सुलतानगंज आगमन 10:40 बजे प्रस्थान 10:45 बजे, जमालपुर आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:35 बजे, अभयपुर आगमन 12:00 बजे प्रस्थान 12:02 बजे, किउल आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:05 बजे लक्खीसराय आगमन 13:12 बजे प्रस्थान 13:14 बजे, शेख़पुरा आगमन 13:45 बजे प्रस्थान 13:47 बजे, वारिसली गंज आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:07 बजे, नवादा आगमन 14:26 बजे प्रस्थान 14:28 बजे, तिलैया आगमन 14:50 बजे प्रस्थान 14:52 बजे, कोडरमा आगमन 17:00 बजे प्रस्थान 17:05 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 18:58 बजे प्रस्थान 19:00 बजे, बरकाकाना आगमन 20:30 बजे प्रस्थान 20:35 बजे एवं रांची आगमन 22:45 बजे होगा.
  • इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच कुल 14 कोच होंगे .

यह भी पढ़ें: बकाया वेतन भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने कंजकीरो सबस्टेशन मुख्य गेट पर शुरू की भूख हड़ताल