रांची के रातु थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर ग्रामीण एसपी के पास पहुंचे ग्रामीण, एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: शहर के रातु थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना को लेकर ग्रामीणों का एक समूह ग्रामीण एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करने पहुंचा. बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को विवादित जमीन पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस दौरान हिंसा का एक वीडियो भी बनाया गया, जिसे ग्रामीणों ने सबूत के तौर पर ग्रामीण एसपी को सौंपा है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक पक्ष का कहना है कि भरत काशी समेत कई लोगों ने हथियार के बल पर जमीन कब्जाने की कोशिश की और मारपीट की. वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पलटवार करते हुए समान आरोप लगाए हैं. इस मामले में रातु थाना में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. ये भी पढ़ें- रांची के कोकर में घर में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, जमकर हुई पिटाई