झारखंड

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

प्रभात कुमार/न्यूज़ 11भारत

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जमशेदपुर महानगर संयोजक मंडली एवं जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में साकची क्षेत्र से किसी भी प्रतिनिधि की उपस्थिति नहीं होने पर जिला अध्यक्ष द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही गई. वहीं उपस्थित नेताओं के साथ राज्य में चल रहे जनगणना एवं SIR (Special Intensive Revision) कार्य को गंभीरता से लेने पर विशेष चर्चा की गई.

जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने सभी नेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने बूथों पर पैनी नजर रखते हुए BLA के साथ समन्वय स्थापित करें तथा समय-समय पर इस विषय पर चर्चा करें. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटे और कोई भी वोटर मतदान के अधिकार से वंचित न हो.

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी भी संगठन के कार्यकर्ताओं की है.

बैठक का संचालन जिला सह सचिव श्री मलिक मलिक जी ने किया.

बैठक में मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, बबन राय, महावीर मुर्मू, अंकित सिंह, नाटू सरकार, दलगोविंद लोहरा, गोपाल महतो, प्रह्लाद लोहरा, प्रीतम हेमब्रम, राकेश्वर राव, नंदू सरदार, मोहम्मद समद एवं दस शाखा के पदाधिकारी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने पीवीयूएनएल पतरातू केअधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बाद में किया प्लांट का निरीक्षण