वेतन मद में अवैध निकासी: वित्त विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: वेतन मद से अवैध निकासी के मामले में वित्त विभाग, झारखंड ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं. वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक, कोषागार और उप कोषागार पदाधिकारियों को पत्र जारी कर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि भविष्य में किसी भी निकासी में पारदर्शिता बनी रहे.
पत्र में उल्लेख है कि पुलिस अधीक्षक, बोकारो कार्यालय से मई 2024 से दिसंबर 2025 तक की अवधि में कुल ₹3,15,33,993/- (तीन करोड़ पंद्रह लाख तैंतीस हजार नौ सौ तिरान्वे) की अवैध निकासी वेतन मद से की गई. वित्त विभाग, रांची द्वारा डाटाबेस की समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग कार्यालय से भी विगत आठ वर्षों में ₹15,41,41,485/- की अवैध निकासी की जानकारी मिली.
अनुपालन और निर्देश इन जानकारियों के आधार पर वित्त विभाग ने कई बिंदुओं पर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि भविष्य में ऐसी अवैध निकासी न हो और प्रत्येक निकासी पूरी तरह पारदर्शी और दस्तावेजीकृत हो.
यह भी पढ़ें: HIV से संक्रमित खून चढ़ाने वाले मामले को लेकर सामने आया झारखंड HC का आदेश, दोषी को मिलनी चाहिए सजा