झारखंड

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: शहर के चुटिया इलाके में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा है. यह कार्रवाई रांची के एसडीएम के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर गैस के स्टॉक को जब्त किया. गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से जमा कर ब्लैक मार्केटिंग के लिए रखा गया था. शहर में गैस की कमी और बढ़ती मांग का फायदा उठाकर इन्हें ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जा रहा था. ये भी पढ़ें-  आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग