हुसैनाबाद : गोदामी पोखरा पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत ने जारी की आम सूचना, स्थल खाली करने का 3 दिनों का दिया समय
हुसैनाबाद /डेस्क
पलामू: नगर पंचायत हुसैनाबाद द्वारा गोदामी पोखरा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को लेकर आम सूचना जारी की गई है. कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी सुचना में गोदामी पोखरा परिसर में अवैध रूप से आवास एवं दुकान संचालित करने वालों को तीन दिनों के भीतर स्थल खाली करने का निर्देश दिया गया है. जारी सूचना के अनुसार गोदामी पोखरा सरकारी भूमि है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से आवास और दुकानों का निर्माण कर उपयोग किया जा रहा है. नगर पंचायत प्रशासन ने ऐसे सभी अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों के अंदर परिसर खाली करने को कहा है. नगर पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त भूमि पर दावा करने संबंधी कोई वैध सरकारी दस्तावेज उपलब्ध है, तो वह तीन दिनों के भीतर नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के भीतर न तो परिसर खाली किया गया और न ही संबंधित कागजात प्रस्तुत किए गए, तो अतिक्रमित भवनों एवं दुकानों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी.
यह भी पढ़ें: झारखंड के आदिवासी इलाकों में मिटती आदिवासी संस्कृति की चिंता कौन करेगा? अस्तित्व के संकट का सवाल