सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र के लम्बोई गांव में
खाने में मनपसंद सब्जी नहीं मिलने पर पत्नी से नाराज पति ने खाई कीटनाशक, हुई मौत
न्यूज11 भारत सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र के लम्बोई गांव में खाने में मनपसंद सब्जी नहीं मिलने पर पत्नी से नाराज होकर पति ने जहरीली कीटनाशक खाकर अपनी इहलीला खत्म कर ली. बताया गया कि लम्बोई गांव निवासी गोविंद गोंड नामक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी से खाना मांगा. खाने में सब्जी उसे पसंद नहीं आई और वह सब्जी फेंकते हुए झगड़ा करने लगा. इसी दौरान गोविंद जहरीली कीटनाशक खा लिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस उसके शव कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है.