झारखंड
रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के रातु रोड फ्लाईओवर पर देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन फ्लाईओवर पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला. गुस्साए लोगों ने मौके पर खड़े ट्रक में आग लगा दी. स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन बाद में स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. यह घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. ये भी पढ़ें- रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई