गोमो रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार को एक अज्ञात चारपहिय
गोमो रेलवे ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अपाचे बाइक सवार घायल
सविता बरनवाल/न्यूज11 भारत गोमो/डेस्क: गोमो रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार को एक अज्ञात चारपहिया वाहन और अपाची बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तत्काल तोपचांची-साहूबहियार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है. अभी तक घायल की पहचान, उसकी स्थिति तथा वह कहां का रहने वाला है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी थी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें: लातेहार पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, गैंगस्टर राहुल सिंह गिरोह के तीन गुर्गे पिस्टल के साथ गिरफ्तार