झारखंड
होली के मद्देनजर राजगंज थाना परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित
न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: होली पर्व को लेकर राजगंज थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राजगंज क्षेत्र के ग्रामवासी एवं स्थानीय युवक बड़ी संख्या में शामिल हुए.
इस दौरान बाजे की धुन पर थाना प्रभारी, थाना की महिला कर्मियों तथा युवकों ने एक साथ होली की खुशियां मनाईं. गीत-संगीत के बीच सभी ने नृत्य कर आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया.
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना तथा होली पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश देना रहा.
यह भी पढ़ें: नवादा में ससुराल से महिला का शव बरामद, परिजनों ने दहेज विवाद में हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी