झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

न्यूज11  भारत   रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ सोमवार को दीनदयाल नगर, बूटी रोड, रांची स्थित आईएएस क्लब पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां उपायुक्त (DC), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, राजीव रंजन की सुपुत्री ऋचा के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपती वर-वधू को आशीर्वाद देकर सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी. मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने उपायुक्त राजीव रंजन एवं उनके सगे-संबंधियों से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा हर्ष व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: सअनि रंजीत कुमार सिंह बने पुलिस मैन ऑफ द मंथ, पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए शुरू की गई है अच्छी पहल