8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची में 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में चार्जशीटेड आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने पीएमएलए कोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन दायर की हैं. आज सुनवाई के दौरान विनोद सिंह की ओर से बहस की गई, जिसमें उन्होंने खुद को इस मामले में निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करने की मांग कोर्ट से की.
मामले में विनोद सिंह का नाम तब सामने आया जब ईडी द्वारा पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ व्हाट्सएप चैट प्राप्त हुई. इन चैट में अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग में सिफारिश की सूची और बड़गाई जमीन पर मैरिज हॉल बनाने के लिए डिजाइन का नक्शा पाया गया था.
इस मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया और डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई. अब मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना है, उससे पहले विनोद सिंह ने अपने खिलाफ आरोप हटाने के लिए कोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की हैं. कोर्ट में सुनवाई के बाद अगली तारीख पर मामले की आगे की कार्यवाही तय होगी.