प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम बेल पर आज हुई सुनवाई, समय पर केस डायरी प्रस्तुत नहीं कर सकी पुलिस
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: रांची सिविल कोर्ट में आज (8 अप्रैल) कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम बेल याचिका में सुनवाई हुई. इस मामले को लेकर हुई पिछली कोर्ट में सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस को केस डायरी पेश करने का आदेश दिया था. मगर मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस निर्धारित समय में केस डायरी को प्रस्तुत नहीं कर सकी. मिली जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान केस डायरी पुलिस के पास उपलब्ध नहीं होने के कारण कोर्ट ने पुलिस को दोबारा निर्देश दिया कि अगली तारीख पर केस डायरी प्रस्तुत की जाए. इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा ने अधिवक्ता सुजय दयाल के माध्यम से अपनी अग्रिम बेल याचिका को दायर किया है. वहीं खबर यह भी सामने आई है कि राहुल राणा मौजूदा समय में पुलिस गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है. यह भी पढ़ें: वेतन मद में अवैध निकासी: वित्त विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश