रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर विजिलेंस की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने एसीबी को केस डायरी और जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. याचिका पर अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी. 8 जुलाई को बुढ़मू अंचल के राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. साड़म मौजा की 3.20 एकड़ जमीन के म्यूटेशन के एवज 4.50 लाख रुपए की मांग करने का आरोप है. एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपए ले लिए गए थे. एसीबी का आरोप है कि सीओ के कहने पर राजस्व कर्मचारी और उनके भाई ने पैसे वसूले थे. ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की थी. मामले में 9 जुलाई की देर रात तक पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ACB ने सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार किया था.
यह भी पढ़ें- NEET UG 2024 पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा! CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट