स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, जनहित के मुद्दों और विकास को लेकर हुई चर्चा
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर डॉ. अंसारी ने इस भेंट को औपचारिक न बताते हुए इसे छोटे भाई द्वारा अपने बड़े भाई से की गई भावनात्मक और आत्मीय मुलाकात बताया. मुलाकात के दौरान राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही योजनाओं, जनकल्याणकारी पहलों एवं भविष्य की रणनीतियों पर सार्थक चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने राज्य के समग्र विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता तथा आम जनता तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई.