झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से मुलाकात की. इस दौरान इरफ़ान अंसारी ने K. C. Venugopal को झारखंडवासियों की ओर से केरल में मिली ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुलाकात के दौरान दोनों के बीच झारखंड के संगठनात्मक ढांचे से लेकर स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति विभाग तक के कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई. विभाग की कार्यशैली, जनता के बीच स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता तथा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे व्यापक बदलावों की विस्तृत रिपोर्ट KC वेणुगोपाल को सौंपी.