झारखंड
1250 करोड़ की अवैध खनन मामले के आरोपी भगवान भगत की चुनौती याचिका पर सुनवाई पूरी, HC ने फैसला रखा सुरक्षित
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: साहिबगंज में 1250 करोड़ की अवैध खनन मामले के आरोपी भगवान भगत की चुनौती याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई ही. मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. ईडी कोर्ट द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज करने और आरोप गठित किए जाने को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी है. मामले में ईडी ने भगवान भगत को 7 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था. मामले में ईडी ने जांच करते हुए आरोप पत्र दाखिल कर चुका है. भगवान भगत पंकज मिश्रा का खास सहयोगी है. साहेबगंज में हुए पत्थर के अवैध खनन को लेकर ईडी ने साल 2022 में कार्रवाई की थी. ये भी पढ़ें- जमीन फर्जीवाड़ा: निलंबित राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद को नहीं मिली राहत, दो मामलों में दायर जमानत याचिका खारिज